BaBa Ji

Friday 28 April 2017

16 साल की लड़की ने बनाया देसी AC

झाँसी की एक 16 साल की लड़की ने केवल 1800 रुपये में AC तैयार कर दिखाया है। कल्याणी श्रीवास्तव नाम की इस लड़की के इस AC को आईआईटी दिल्ली ने नेशनल लेवल पर ऑर्गनाइज हुए मॉडल कॉम्पिटीशन में सेलेक्ट किया है। इंटरमीडिएट की छात्रा कल्याणी का ये AC सोलर सिस्टम से चलता है, जो कि पर्यावरण और ग्रामीण परिवेश के भी अनुकूल है।
कल्याणी श्रीवास्तव के इस देसी AC में थर्माकोल से बने आइस बॉक्स में 12 बोल्ट के डीसी पंखे से हवा छोड़ी जाती है। एल्बो से ठंडी हवा का प्रवाह होता है। इसे एक घंटा चलाने पर तापमान में चार-पांच डिग्री की कमी आ जाती है और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचता।
कल्याणी श्रीवास्तव अभी सिर्फ 16 बरस की हैं और वो झांसी की रहने वाली हैं। महंगाई के इस दौर में उन्होंने 1800 रुपए का एसी बनाया है, जो आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा, क्योंकि एसी की कीमत कम होने के साथ-साथ एसी सोलर एनर्जी से चलता है, जिसके चलते बिजली के खर्च से भी मुक्ति। कल्याणी श्रीवास्तव के इस एसी को IIT दिल्ली ने नेशनल लेवल पर ऑर्गनाइज हुए मॉडल कॉम्पिटीशन में सेलेक्ट किया है। ये AC पर्यावरण और ग्रामीण परिवेश के भी अनुकूल है।
कल्याणी को इसके लिए जापान में होने वाली बाल वैज्ञानिक कांफ्रेंस का भी आमंत्रण मिला था। उत्तर प्रदेश सरकार और हिन्दी अखबार ‘अमर उजाला’ की साझा पहल ‘नारी सम्मान’ अभियान के तहत भी पिछले साल कल्याणी को खेल, शिक्षा, बहादुरी, कला, सामाजिक कार्य व उद्यमिता में विशिष्ट योगदान देने वाली छह महिलाओं के साथ सम्मानित किया गया था।
कल्याणी श्रीवास्तव में वैज्ञानिक प्रतिभा तो है ही, साथ ही वो गायन की प्रतिभा से भी लोगों का दिल जीत चुकी है। वो रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में तीन राउंड तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
कल्याणी श्रीवास्तव के इस देसी AC में थकोर्माल से बने आइस बॉक्स में 12 बोल्ट के डीसी पंखे से हवा छोड़ी जाती है। एल्बो से ठंडी हवा का प्रवाह होता है। इसे एक घंटा चलाने पर तापमान में चार-पांच डिग्री की कमी आ जाती है और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचता।
कल्याणी श्रीवास्तव में वैज्ञानिक प्रतिभा तो है ही, साथ ही वो गायन की प्रतिभा से भी लोगों का दिल जीत चुकी है। वो रियलिटी शो 'इंडियन आयडल' में तीन राउंड तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। वो लखनऊ, कानपुर, आगरा, लखीमपुर, झांसी, ग्वालियर सहित कई शहरों में हुईं संगीत प्रतियोगिताओं में 50 से ज्यादा इनाम जीत चुकी है।
लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की छात्रा कल्याणी के पिता दिनेश श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक है। उसकी माँ दिव्या श्रीवास्तव भी शिक्षिका हैं।

2 comments:

Advertising

Featured post

Mrityunjay Singh: India's Youngest CEO biography in Hindi - Founder VihanApp ,VGM Lite

आज हम आपको मिलवायेंगे दुनिया के YOUNGEST CEO से। CEO (Chief Executive Officer) यानि किसी company का सबसे प्रमुख अधिकारी, कहने की बात नही...

Shoping , Boooking , Recharge

VGM News